गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन आवासीय इमारत में पाइपों की फिटिंग का काम कर रहे प्लंबर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि उसे एमएमजी अस्पताल भेजा गया था। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव ले गए। देर शाम तक परिजनों ने थाने पर तहरीर नहीं दी। राजेंद्र नगर में बिल्डर अरविंद चौहान की आवासीय बहुमंजिला इमारत निर्माणाधीन है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि इमारत में मोनू नाम का ठेकादार निर्माण कार्य करवा रहा है। इसी इमारत में 23 वर्षीय शिवम बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे शिवम इमारत की दूसरी मंजिल पर लाइन फिटिंग का काम कर रहा था। इस दौरान वह इमारत के सामने से गुजर रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.