गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित काईट संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन इनोटेक 25 का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौघोगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर काईट संस्थान को मानद विश्वविद्यालय की मान्यता मिलने की घोषणा की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज भारत भी प्रौद्योगिक क्षेत्र में विश्व में अपना नाम रोशन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नंबर वन बनाने का है, जिसके तहत भारतीय वैज्ञानिक को फेलेशिप कार्यक्रम और जैव प्रौद्योगिकी उघोग अनुसंधान सहायता परिषद का गठन किया गया है। इससे नए छात्रों और वैज्ञानिकों को काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि काईट संस्थान को मानद विश्वविद्यालय ...