कानपुर, फरवरी 20 -- मकराबर्टगंज स्थित दयानंद वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को एप्लीकेशंस ऑफ स्टेटिस्टीकल टेक्नीक्स इन एजुकेशनल रिसर्च विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ लखनऊ विवि के रिटायर्ड प्रो. एसएन सिंह, कॉलेज के सचिव मानवेंद्र स्वरूप, राधिका स्वरूप व प्राचार्या प्रो. रत्ना गुप्ता ने किया। कॉलेज की कर्मठ प्रवक्ता प्रो. स्मिता मिश्रा और प्रो. मंजू गुप्ता को स्व. जगेंद्र स्वरूप शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रो. एसएन सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च के दौरान स्टेटिस्टीकरण टेक्नीक्स काफी लाभदायक साबित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...