कानपुर, फरवरी 20 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) को सस्टेनेबिलिटी कर्मा कैम्पस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में नीति-आधारित पहल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को भी 'डिस्टिंग्विश्ड वाइस चांसलर अवॉर्ड फॉर सस्टेनेबिलिटी' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडिया हैबिटेट सेंटर में 'तृतीय युवा सस्टेनेबिलिटी सम्मेलन 2026' में प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन वॉइसेस ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी ने "सतत भविष्य का निर्माण" विषय पर किया। विवि को यह राष्ट्रीय सम्मान नीतिगत पहलों के लिए मिला है। इन पहल ने सतत विकास को प्रशासनिक ढांचे, शैक्षणिक योजनाओं और परिसर प्रबंधन में समाहित किया। विश्वविद्यालय ने सतत विकास को नीति, योजना और क्रियान्वयन के स्तर पर लागू किया है। समारोह में एसोसिएट डीन (अकादम...