मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार रवि और एलएस कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंजरी वर्मा को कनाडा में सम्मानित किया गया है। कनाडा में हिंदी साहित्यकारों की प्रतिनिधि संस्था 'हिंदी राइटर्स गिल्ड' की ओर से 19 जुलाई को आयोजित 'हिंदी की सामाजिक भूमिका' विषय पर प्रो. रवि ने मुख्य अतिथि के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विदेशों में हिंदी की बढ़ती भूमिका एवं लोकप्रियता को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। प्रेमचंद के विशेष संदर्भ में साहित्य की युगांतरकारी सामाजिक भूमिका को स्पष्ट करते हुए उसे समाज के लिए मशाल बताया। डॉ. वर्मा ने चंपारण के साक्षरता अभियान के दौरान धरातल पर किए गए कार्यों के परिप्रेक्ष्य में साहित्य की भूमिका को सोदाहरण स्पष्ट किया। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.