वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में अधिष्ठाता संकाय कार्य पद पर विधि संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार और डायरेक्टर आउटरीच पद पर समाज कार्य विभाग के प्रो. संजय को नियुक्त किया गया। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार अधिष्ठाता संकाय कार्य प्रो. रंजन कुमार अध्यापक चयन प्रक्रिया संबंधित कार्यों और डायरेक्टर-आउटरीच प्रो. संजय विश्वविद्यालय के शैक्षिक विकास के लिए प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से संपर्क स्थापित कर कार्यों का संपादन करेंगे। दोनों अध्यापकों की नियुक्ति तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक के लिए होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...