रांची, नवम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड के जीवन विज्ञान विभाग के प्रो. मनोज कुमार को इंडियन सोसाइटी फॉर रेडिएशन बायोलॉजी (आईएसआरबी) के कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया है। यह भारत में विकिरण जीवविज्ञान (रेडिएशन बायोलॉजी) के क्षेत्र के शीर्ष वैज्ञानिकों का एक राष्ट्रीय निकाय है, जिसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 15 सदस्यीय निकाय 2026 से 2028 तक रेडिएशन बायोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। यह प्रतिष्ठित अनुसंधान निकाय (आईएसआरबी) विकिरण जीवविज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...