बेगुसराय, अगस्त 24 -- बेगूसराय। जीडी कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव शनिवार को हुआ। अध्यक्ष पद के लिए प्रो. भूपेंद्र नारायण, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. रामनंदन और सचिव पद के लिए फिर से डॉ. राकेश रौशन को चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. प्रियंका कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नवीन कुमार जबकि कार्यसमिति सदस्य के लिए डॉ. सहर अफरोज, डॉ. श्रवसुमी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजाजीत, डॉ. अनिल रंजन को चुना गया। विशेष कार्यसमिति में डॉ. अभिषेक कुन्दन और संरक्षक मंडल में डॉ. अंजनी कुमार को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर डॉ. उपेन्द्र कुमार, डॉ. एस दुबे, डॉ. सुधीर कुमार वर्मा थे। शिक्षक संघ चुनाव के बाद सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा ने संघ के सदस्यों को शुभकामना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.