प्रयागराज, मई 2 -- ऑक्टा के यूइंग क्रिश्चियन महाविद्यालय अध्यापक संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से प्रोफेसर थॉमस अब्राहम को अध्यक्ष और डॉ. प्रदीप प्रिया को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रोफेसर शिखी सहाय को महिला उपाध्यक्ष, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह को सचिव चुना गया। डॉ. अभिनव लाल संयुक्त सचिव और डॉ. अरुणय मिश्र कोषाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर सोनाली चतुर्वेदी ने ऑक्टा की ओर से नियुक्त दो पर्यवेक्षक प्रोफेसर मार्तंड सिंह और डॉक्टर विवेकानंद त्रिपाठी की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण एस मोजेज ने पदाधिकारी को शपथ दिलाई। पूर्व इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर विवेक कुमार निगम ने आभार जताया। पूर्व ऑक्टा अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रताप सिंह, प्रो. कुसुमलता पाण्डेय, प्रो. जस्टिन मसीह, प्रो. शारदा सुंदरम, प्रो. विवेक भदौरिया,...