गोड्डा, जनवरी 13 -- गोड्डा। गोड्डा कॉलेज बोटनी डिपार्टमेंट के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार झा के निधन पर स्थानीय विद्यापति सांस्कृतिक परिषद द्वारा एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रविवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन में आयोजित शोक सभा में डॉ. वंशीधर मिश्र, सर्वजीत झा, निश्छल कुमार, सुनील कुमार झा, दिलीप कुमार झा, मृत्युंजय झा, शोभाकांत ठाकुर, शैलेंद्र कुमार झा, गौरव वत्स एवं प्रभु नारायण झा शामिल हुए। अपने ज्येष्ठ पुत्र के असामयिक निधन से मर्माहत मूल रूप से बिहार के बांका जिलांतर्गत कमलपुर गांव के तथा वर्तमान में मुख्यालय अवस्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी स्व. झा अचानक बीमार पड़े और गत 6 जनवरी के उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने सेवाकाल में इनकी छवि एक निर्भीक एवं स्पष्टवादी आदर्श प्राध्यापक की थी...