गोरखपुर, जनवरी 4 -- मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। उनके कुलपति बनने की सूचना पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कुलपति प्रो. सैनी अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र की बदौलत एमएमएमयूटी को पहली बार एनआईआरएफ रैंकिंग में जगह दिलाई। लखनऊ विवि के कुलपति बनने से पहले वह दो संस्थानों में इस दायित्व को संभाल चुके हैं। प्रो. सैनी 1987 में केएनआइटी सुल्तानपुर से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद 1996 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया। इसके बाद 2001 में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इन सबके बीच डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, कानपुर के निदेशक दो बार बने। जुलाई 2017 से सितंबर 2018 तक न...