प्रयागराज, अप्रैल 13 -- हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने शोकसभा कर बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के पिता लालजी त्रिपाठी (99 वर्ष) का निधन शुक्रवार को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर शनिवार को किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे भारत स्काउट गाइड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश त्रिपाठी ने दी। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ प्रचारक महेश्वर मिश्र, नागेंद्र जायसवाल, अपर शासकीय अधिवक्ता मानव चौरसिया, देवेंद्र शुक्ल, राजेंद्र सिंह, डॉ. अमित कुमार दुबे, अनामिका चौधरी, वंदना तिवारी, अर्चना शुक्ला, अरुण दुबे, अभिनव मिश्रा, मनीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.