प्रयागराज, मार्च 10 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को शिक्षकों की आमसभा की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन आठ साल बाद हुआ है। 2017 की कार्यकारिणी में संस्कृत विभाग के प्रो. राम सेवक दुबे अध्यक्ष चुने गए थे। 2022 में प्रो. दुबे जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति बन गए। इसके बाद उपाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी के पास अध्यक्ष का चार्ज रहा। नई कार्यकारिणी में हिंदी विभाग के प्रो. राजेश कुमार गर्ग अध्यक्ष, गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विधि संकाय के डॉ. नवीन प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर बॉटनी विभाग के डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव और प्रेस ...