प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक कॉलेज शिक्षक संघ (ऑक्टा) के लिए सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को मतदान हुआ। इसके बाद मतों की गिनती की गई। चुनाव में सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्रो. एसपी सिंह अध्यक्ष चुने गए। प्रो. सिंह इससे पहले 2021 में अध्यक्ष बने थे। प्रो. सिंह को 247 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीएमपी के ही डॉ. अमित सिंह को 245 वोट मिले। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर डॉ. विकास कुमार 302 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वहीं, इसी पद पर डॉ. अमित पांडेय ने 192 मत हासिल किए। महासचिव पद पर एडीसी की प्रो. इंदु शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ईसीसी के डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह को 35 वोटों से हराया। प्रो. शर्मा को 163 मत हासिल हुए। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह को 128, डॉ. आशीष कुमार मिश्र को 120 और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.