श्रीनगर, मार्च 24 -- गढ़वाल विवि में राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने सोमवार को विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सतर्कता अनुभाग द्वारा भेजे गए आदेश के अनुसार, प्रो. सेमवाल को अगले तीन वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती प्रो. राकेश चंद्र सिंह कुंवर से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रो. सेमवाल को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.