हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि । विभावि ने पदाधिकारियों के कुछ रिक्त पदों पर जहां नियुक्ति की है वहीं कुछ पदाधिकारियों को अलग जवाबदेही भी तय की है। जिसके लिए आधा दर्जन अधिसूचना जारी की है। कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने प्रो मिथिलेश कुमार सिंह को जो प्रोक्टर के पद पर थे। अब उन्हें सीसीडीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका कार्यकाल 3 तीन वर्षों का होगा। इनके जगह आईक्वेक के निदेशक और पूर्व कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक को प्रोक्टर की जिम्मेवारी दी गई है। कुछ विभागाध्यक्षों को अतिरिक्त महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है । वर्तमान में प्रो सिंह मानविकी के संकायाध्यक्ष हैं। इन्हें विश्वविद्यालय की कार्यशैली एवं नियमावली की अच्छी जानकारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...