रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खांची, 90.4 एफएम के निदेशक डॉ बीपी सिन्हा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ सिन्हा पूर्व में रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक भी थे, लेकिन नए निदेशक की नियुक्ति के बाद वह रेडियो खांची के निदेशक पद पर बने हुए थे। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस पद से इस्तीफा दे दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...