सहरसा, जुलाई 4 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में गुरूवार को शिक्षक संघ का चुनाव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सांख्यिकी विभाग के डॉ. अरविंद कुमार सिंह और रसायनशास्त्र विभाग के डॉ. संजय कुमार सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव पर्यवेक्षक थे। जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह रिटर्निँग अफसर थे। चुनाव में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. अनिल कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गये। हिंदी विभाग के डॉ. रामनरेश पासवान को उपाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. संजय कुमार सिंह को सचिव,फारसी विभाग के डॉ. सुभाष कुमार को संयुक्त सचिव और मनोविज्ञान विभाग की डॉ.सैयदा रवाब फातिमा को कोषाध्यक्ष चुना गये। बैठक में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के ...