गोड्डा, मार्च 2 -- पथरगामा। शनिवार को पथरगामा स्थित एसबीएस एसपीएसजे कॉलेज में प्रोफेसर प्रमोद कुमार महतो को कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। प्रोफेसर महतो 1988 से इस कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस दौरान उन्होंने जन सूचना अधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि, निर्वाचन पदाधिकारी (छात्र संघ) के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रोफेसर महतो के नेतृत्व में महाविद्यालय के सभी कार्यों का सुचारू रूप से संचालन हुआ है। इस मौके पर कॉलेज के सहायक प्रसेनजीत सिंह ने नव नियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद महतो को फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.