गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में सोमवार को प्रोफेशनल कोर्स एवं नॉन प्रोफेशनल की विषम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। जिसमें दो पालियों में 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।इस दौरान किसी को भी नकल के साथ नहीं पकड़ा गया। एमएमएच कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर संजय सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक, परास्नातक और प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा चल रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक की शिफ्ट में नॉन प्रोफेशनल एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। नॉन प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में कुल 475 विद्यार्थी पंजीकृत थे।जिसमें से 455 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एवं 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।वही प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 48 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 44 ने परीक्षा दी एवं चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.