नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा 25 हजार करोड़ रुपये के निर्यात प्रोत्साहन मिशन (ईपीएम) को मंजूरी दी गई है, जिसके जरिए संभावना जताई जा रहा है कि भारत का निर्यात क्षेत्र प्रतिवर्ष 12 से 18 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज कर सकता है। विशेषज्ञ और निर्यात से जुड़े संगठन मानते हैं कि प्रोत्साहन मिशन के तहत भारत को नए बाजारों को खोज करने और उन बाजारों में आपूर्ति श्रृंखला बनाने में मदद मिलेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रोत्साहन मिशन के जरिए पहले दो से तीन वर्ष में बढ़ोतरी दर 10-12 प्रतिशत की रहेगी, लेकिन जैसे नए बाजार और उत्पाद जुड़ते जाएंगे तो इसमें बढ़ोतरी होती जाएगी। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के चेयरमैन पंकज चड्ढा कहते हैं कि निर्यात प्रोत्साहन मिशन और 20 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त क्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.