मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में सक्रिय प्रोटेक्शन गैंग के शातिरों ने सोमवार दोपहर देवी मंदिर के सामने एलआईसी गली में निजी स्कूल के छात्र प्रियांशु किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसका सिर फूट गया और वह लहूलुहान हो गया। घायल छात्र कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर का रहने वाला है। एलआईसी गली में ही एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उसने साथी छात्र पर प्रोटेक्शन गैंग को बुलाकर हमला कराने का आरोप लगाया है। घायल छात्र ने पुलिस को बताया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद उसके साथ मारपीट हुई। भीड़ जुटने के बाद हमलावर भाग निकले। सदर अस्पताल में इलाज के बाद परिजन के साथ छात्र घटना की शिकायत दर्ज कराने नगर थाने पहुंचा, लेकिन घटनास्थल मिठनपुरा थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे मिठनपुरा थाने भेजा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.