मैनपुरी, अप्रैल 17 -- शहर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल पाठक व उनकी टीम के जयदीप, प्रदीप व सनोज कुमार ने प्रतिभाग किया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य जोश जोसेफ ने अतिथियों को पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल पाठक ने बताया कि जब हम बाजार में कोई खाद्य पदार्थ खरीदते हैं तो ये देख लें कि बेचने वाला साफ-सुथरे कपड़े पहने हो, हाथों को भी ठीक तरह से साफ किए हो। उन्होंने प्रोटीनयुक्त भोजन करने की सलाह विद्यार्थियों को दी। कहा कि फलों व दूध का अत्यधिक सेवन करना चाहिए। चाऊमीन, बर्गर जैसे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखें। हमेशा आरओ वाटर या शुद्ध जल का सेवन करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.