कटिहार, फरवरी 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में स्कूली शिक्षा को पुस्तकीय दायरे से बाहर निकालकर व्यावहारिक और रोचक बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। जिला मुख्यालय स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन समग्र शिक्षा के डीपीओ पंकज कुमार ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डीपीओ ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग विद्यार्थियों में केवल विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि समस्या समाधान, टीमवर्क और तार्किक सोच जैसे कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालयों में ऐसे नवाचारों को अपनाना समय की मांग है, ताकि बच्चों की सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.