मधुबनी, जनवरी 15 -- लखनौर, निप्र। लखनौर धरावती 2 उच्च विद्यालय में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय के गणित और विज्ञान के शिक्षक शामिल हुए। बतौर प्रशिक्षक माला कुमारी, निधि रानी और प्रीति कुमारी ने पीबीएल कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बीईओ ने कहा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पद्धति शिक्षण की एक अनूठी पद्धति है जो बच्चों के समग्र विकास को बढ़ाती है।इससे बच्चों में उनके शैक्षणिक ज्ञान एवं कौशल जैसे आलोचनात्मक सोच, विश्लेषणात्मक कौशल आदि शामिल होते हैं। पारंपरिक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के विपरीत,पीबीएल किसी भी विषय के सैद्धांतिक भाग को समझाने पर विश्वास करती है। साथ ही परियोजना-आधारित शिक्षण बच्...