घाटशिला, दिसम्बर 4 -- मुसाबनी। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मुसाबनी जो मुसाबनी प्रखंड का एकमात्र बालिकाओं का उच्च विद्यालय है, बुधवार को विद्यालय की प्रधानाअध्यापिका अनीता मुर्मू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधि ग्रामीण व विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि शामिल हुए, जिसमें मुख्य रूप से मुखिया भीमसेन मुर्मू, उप मुखिया रिजवाना खातून, उर्दू मध्य विद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, गीतिका सबर, ललिता रजक, अर्जुमंद आजम, मोहम्मद शमीम, हिदायतुल्ला खान, अकबर अली, अब्दुल रशीद, तारक साहू, स्वरूप कुमार महंती, शकुंतला पातर उपस्थित थे। इस बैठक में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता मुर्मू द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से विद्यालय परिसर एवं इसके आसपास असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों का जैसे अड्ड...