गया, मई 29 -- राज इंटर कॉलेज में गुरुवार को टिकारी प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के माध्यम से विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी और 21वीं सदी के कौशलों से युक्त बनाना था। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रोजेक्ट और गतिविधियों के जरिए बच्चों को पढ़ाने के तरीकों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार बच्चे स्वयं प्रयोग करते हुए और समस्याओं का समाधान खोजते हुए विज्ञान की गहरी समझ विकसित कर सकते हैं। साथ ही, विभिन्न डिजिटल संसाधनों विशेषकर दीक्षा एप के उपयोग की भी व्यापक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम लीड हर्षित अवस्थी की अगुवाई में प्रखंड तकनीकी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.