चंदौली, जनवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित राजकीय और अनुदानित इंटर कालेजों की सूरत प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत बदलेगी। जिले में ऐसे करीब एक दर्जन विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। कुछ दो विद्यालयों में योजना के तहत भवन निर्माण से लेकर अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का काम भी शुरू हो गया है। वहीं अन्य स्कूलों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। स्कूलों के कायाकल्प पर 50 से 65 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज और नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में भवन निर्माण से लेकर आधुनिक कक्षाओं को तैयार कराया जा रहा है। वहां प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं सकलडीहा इंटर कालेज, आदर्श जनता इंटर कालेज चतुरीपुरी, मोदी नगर इंटर कालेज पीडीड...