गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। नया बरसाती नाला बनाकर गुरुग्राम से बारिश का पानी पलवल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सलाहकार कंपनी की नियुक्ति को लेकर टेंडर की तकनीकी बोली को खोल दिया है। दो कंपनियों ने इस टेंडर के तहत आवेदन किया है। वित्तीय बोली खोलने के बाद टेंडर आवंटन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जीएमडीए की योजना है कि गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित वाटिका चौक के समीप से बादशाहपुर नाले के पानी को पलवल स्थित यमुना तक पहुंचाया जाए। ऐसे में बादशाहपुर से सोहना, नूंह होते हुए पलवल तक नया बरसाती नाला बनाया जाएगा। टेंडर के बाद चिन्हित कंपनी को यह बताना होगा कि किस मार्ग से नया बरसाती नाला तैयार किया जा सकता है और इसकी क्षमता कितनी हो सकती है। जीएमडीए और सिंचाई विभाग की तरफ से अनुमान लगाया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.