शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- चौक कोतवाली क्षेत्र के मेहमान शाह मोहल्ले में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में मामला अफवाह निकला। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के एक व्यक्ति ने चमकानी के अपने रिश्तेदार से शाहाबाद में खरीदी गई प्रॉपर्टी में निवेश किया था। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर पंचायत चल रही थी। बात न बनने पर झगड़ा बढ़ गया और किसी ने फायरिंग की सूचना दे दी। आनन-फानन में चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच की। चौक कोतवाल अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर ही मतभेद हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि फायरिंग की सूचना पूरी तरह से गलत थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...