देहरादून, दिसम्बर 26 -- पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी देखने गए तीन लोगों पर पिता-पुत्रों ने हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पटेलनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रेमप्रकाश पुत्र स्व. अमीर चंद निवासी महाबीर विहार द्वारका सेक्टर नई दिल्ली ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके परिचित राजीय पिपल ने बडोवाला में एक प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी दी। इसे देखने के लिए प्रेमप्रकाश अपने जीजा राजकुमार वर्मा पुत्र स्व. फतेहचंद निवासी ए 261 शंकर मार्ग गली नंबर 4 मंडावली फाजलपुर नई दिल्ली के साथ 24 दिसंबर को दून पहुंचे। दून पहुंचने पर उनकी मुलाकात वेद प्रकाश पुत्र स्व. बाबूराम धीमान निवासी सेवला खुर्द नयां गांव से हुई। 25 दिसंबर को तीनों प्रॉपटी देखने के लिए पहुंचे।जैसे ही तीनों मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.