गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता एम्स इलाके में जमीन दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन बेचकर रुपये हड़प लिए। बैनामा कराने के बाद महिला काम कराने पहुंची तो पता चला कि जो जमीन बेची गई है, उसके कागजात एक अन्य व्यक्ति के पास भी मौजूद है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा के लिए जब पीड़िता ने प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया तो आरोपित ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एम्स थाने में आरोपित मोहम्मद तारिक, विंध्याचल व तीन से चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन चंपा देवी पत्नी तीरथ प्रसाद ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले तारिक से हो गई। उसने बताया कि कई काश्तकार परिचित हैं और जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.