कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- चरवा थाने के मलाक भारत गांव की नाजमा बेगम पत्नी मो.गुलजार ने बताया कि एक साल पहले उसने गांव के ही इरशाद पुत्र मेद्दन से एक प्लॉट खरीदा था। पेशगी के तौर पर उन्होंने दो लाख पांच हजार रुपया दिया था। आरोप है कि इरशाद बैनामा करने में आनाकानी कर रहा था। महिला के दबाव बनाने पर रविवार को उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने जाकर आरोपी प्रॉपटी डीलर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.