फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। एक विधवा महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीडिता ने आरोपी पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विधवा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि बिजेंद्र शर्मा नामक एक व्यक्ति को वह करीब आठ वर्ष से जानती है। उसकी सास का उक्त व्यक्ति के कार्यालय पर आना जाना था। पीड़िता का आरोप है कि बिजेंद्र शर्मा करीब तीन वर्ष पहले उसे शादी करने का झांसा देकर वृंदावन ले गया था, जहां उसने उसे शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.