फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- बल्लभगढ़। एक विधवा महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि बिजेंद्र शर्मा नामक एक व्यक्ति को वह करीब आठ वर्ष से जानती है। उसकी सास का उक्त व्यक्ति के कार्यालय पर आना जाना था। पीड़िता का आरोप है कि बिजेंद्र शर्मा करीब तीन वर्ष पहले उसे शादी करने का झांसा देकर वृंदावन ले गया था, जहां उसने उसे शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। मामले में प्रॉपर्टी डीलर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उसका कहना है कि उसकी सास ने उसके नाम मकान का एग्र...