गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले संपत्तिकर की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। निगम ने शहर के सभी संपत्ति मालिकों को 31 मार्च तक अपना बकाया कर जमा करने की अपील की है। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद एक अप्रैल से न केवल भारी ब्याज देना होगा, बल्कि संपत्ति की सीलिंग और नीलामी जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग कर चुकाने में कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बकाया न चुकाने वालों के खिलाफ अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी। निगम की टीमें वार्ड स्तर पर डिफाल्टरों की सूची तैयार कर रही हैं, जो लोग जानबूझकर कर नहीं भर रहे हैं, उनकी संपत्तियों को सील करने और कानून...