फरीदाबाद, जुलाई 15 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम ने टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया है। टैक्स नहीं देने वाले होटलों और स्कूलों को सील करने की तैयारी शुरु कर दी है। नोटिस जारी करके निगम ने यह अल्टीमेटम दिया है। दो दिन में निगम ने 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा की वसूली की है। फरीदाबाद नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाया है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपए से अधिक का टैक्स वसूला गया है। एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में कई होटल और शिक्षण संस्थाएं टैक्स नहीं भर रही थीं। सभी जोनों के क्षेत्रीय कर अधिकारी अपनी टीमों के साथ होटल और स्कूलों पर पहुंच रहे हैं और मौके पर ही टैक्स वसूल कर रहे हैं। टैक्स नहीं भरने वालों क...