जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूलों को कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। स्कूलों को मार्क्स उसी दिन अपलोड करने होंगे, जिस दिन प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। सीबीएसई के नए दिशा-निर्देशों के तहत, स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा कि अपलोड किए गए मार्क्स बिल्कुल सही हों। अपलोडिंग के बाद सुधार के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मार्क्स अपलोड करने के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। एक बार मार्क्स वेब-पोर्टल पर अपलोड होने के बाद उनमें किसी भी तरह का संशोधन या सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूलों को मार्क्स अपलोड करते समय बहुत सावधानी बर...