गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री, कक्षा दस की छात्रा, 18 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे प्रैक्टिकल का सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद बगल के गांव निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...