मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रैक्टिकल का अंक सही से काला नहीं किया गया। ऐसे में कम्प्यूटर ने उन अंकों को उठाया ही नहीं। बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक के परीक्षार्थियों के रिजल्ट बनाने के दौरान जिले के कई स्कूलों का यह मामला सामने आया है। मैट्रिक के प्रैक्टिकल के अंक से लेकर इंटर परीक्षार्थियों की उपस्थिति की खोज हो रही है। विज्ञान-सामाजिक विज्ञान के प्रैक्टिकल में दिए अंक को मार्क्स फ्वॉयल में सही से काला नहीं करने पर मामला फंसा है। सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल का अंक भी मार्क्स फ्वॉयल में भरकर देना था। इसमें गोलों को सही से काला करना था। कई स्कूलों द्वारा इसमें लापरवाही करने पर कम्प्यूटर इन परीक्षार्थियों का सही से अंक ही नहीं उठा रहा है। ऐसे स्कूल और परीक्षार्थियों की सूची जिले को भेजी गई है। बिहार बोर्ड ने निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.