हरिद्वार, अप्रैल 2 -- प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा और कार्यकारिणी ने बुधवार को शपथ ली। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, मेयर किरण जैसल, विधायक रवि बहादुर, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने उन्हें शपथ दिलाई। रुपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि पत्रकार सरकार की उपलब्धियों के साथ ही कमियों को उजागर कर समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया का अहम रोल है। विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकार जिम्मेदारी से अपने दायित्व को निभा रहे हैं। महापौर किरन जैसल ने कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाने और जनसमस्याओं के समाधान में मीडिया की निर्णायक भूमिका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.