चंडीगढ़, अक्टूबर 15 -- हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का आज नौवें दिन पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे कोठी से पूरन कुमार की अंतिम यात्रा निकली, जो सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में पहुंची। यहां उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी बेटियों ने गमगीन माहौल में उनकी चिता को मुखग्नि दी। इस दौरान दिवंगत पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के साथ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और श्याम सिंह राणा, एसीएस गृह सुमिता मिश्रा, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले सुबह पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। मजिस्ट्रेट की ...