लखनऊ, दिसम्बर 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। प्रेरणा स्थल को कार्यक्रम का केंद्र बनाया गया है, जहां प्रधानमंत्री सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी, खुफिया विभाग और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी पिछले तीन दिनों से लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं और हर बिंदु पर बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो, इसके लिए प्रेरणा स्थल और आसपास के पूरे इलाके को अभेद सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर अचानक रूट में पड़ने वाले 14 अतिरिक्त बिजली के खंभों को हटाने का निर्देश जारी किया गया है। इन खंभों को संभावित खतरे के रूप में चिह्नित किया गया था। उच्च स्तर से मिले आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.