देहरादून, फरवरी 22 -- हरिद्वार। सामाजिक चेतना और कर्तव्य भावना को समर्पित "प्रेरणा श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता पूर्व शिक्षा निदेशक उत्तराखंड डॉ. आनंद भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। डॉ. आनंद भारद्वाज ने शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। सीडीओ डॉ. मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की...