कोडरमा, फरवरी 14 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की एक बैठक झुमरी तिलैया में हुई, जिसमें आगामी महीनों में होने वाले सामाजिक और सेवा कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गौशाला समिति के संयुक्त तत्वाधान में बड़कुल्ला प्रोजेक्ट, मुक्तिधाम में एक सोलर लाइट का लोकार्पण, होली मिलन, गौ सेवा से जुड़े आयोजन शामिल हैं। वहीं नए सत्र के लिए प्रेरणा शाखा के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।संस्था ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। होली के अवसर पर गोबर से बने बरकुल्ला का निर्माण और वितरण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। संस्था की अध्यक्ष सारिका लड्डा व सहायक मंत्री श्रेया केड़िया ने बताया कि मारवाड़ी...