कोडरमा, अगस्त 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय इकाई व झारखंड प्रदेश के निर्देश पर झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा ने जीवनदाता कार्यक्रम के तहत गौशाला परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विमला शर्मा ने तुलादान कर अपने वजन के बराबर गौहार का दान किया। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच मंडल वन सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने कहा कि इस जीवन दाता उत्सव कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने जीवन दाताओं माता-पिता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि गौ सेवा, मातृ पितृ बंधन, धार्मिक परंपरा तीनों का समन्वय ही जीवन दाता वंदन उत्सव का सार है। मानव जीवन में तीनों का स्थान अद्वितीय है। इस अवसर पर विमला शर्मा का तिलक लगाकर व गौ माता को गौहार ,चारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.