लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे प्रेरणा दिवस में बीते मंगलवार को 868 शिकायतें आईं, जिनमें से 737 का समाधान हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हर मंगलवार को सभी विकास खंडों में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया जाता है। ग्राम्य विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को 1,099 आयोजन हुए। 36,906 आजीविका सखियों ने हिस्सा लिया। अब तक राज्य में 9,05,565 स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है, जिनमें 63,383 ग्राम संगठन और 3,265 संकुल स्तरीय संघ शामिल हैं। इन समूहों में 99,33,210 महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.