बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर पीएम श्री 2 किसान विद्यालय ताराबरियारपुर सहित अनेक विद्यालयों में सरदार पटेल के तैल चित्र पर संस्था के प्रधान सहित मौजूद बच्चों ने माल्यार्पण कर लौह पुरुष को नमन किया। इसके बाद एचएम अरुण कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयास करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा ही देश की एकता को संभव बनाया जा सकता है। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.