मुंगेर, फरवरी 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में शकुनी चौधरी दी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा नवमीं की छात्रा रिया राज एवं कक्षा आठवीं के छात्र केशव कुमार ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र केशव कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य अमृता चौधरी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.