रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का 127वां प्रसारण सुना। जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन और उनके विचारों को सुना। वक्ताओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरक बताया। रविवार को ऋषिकेश के विभिन्न बूथों पर भाजपाईयों ने कार्यक्रम आयोजित कर मन की बात का प्रसारण देखा व सुना। बूथ संख्या 90 में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 'मन की बात' कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं देखा। उन्होंने कहा कि मन की बात के 127वें प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज भारत जनभागीदारी के बल पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। जब जनता का प्रयास शासन के प्रयास से जुड़ता है, तब देश की प्रगति सुनिश्चित होती है। मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, ...